Madhya Pradesh ladli bahana Yojana new portal 2023:, लाडली बहना योजना में 3 हजार रुपए मिलेंगे, जानिए कब से और क्या करना होगा,
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा संचालित की गई लाडली बहन योजना में अभी तक 1 करोड़ 25 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं, इन्हीं महिलाओं के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी है।
आप सभी को बता दें, कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 27 अगस्त को रक्षाबंधन के पावन पर्व के तीन दिन पहले रक्षाबंधन का उपहार दिया जाएगा। जिसे बहने लाडली बहना योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीयन क्रमांक और समग्र आईडी के माध्यम से रक्षाबंधन का उपहार चेक कर सकती हैं।
मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के बैंक के खाते में हर महीने 1000 रुपए की राशि डाली जाती है, अभी तक लाडली बहना योजना की तीन किस्तों के पैसे शिवराज सिंह चौहान के द्वारा ट्रांसफर किए गए हैं। अर्थात अभी तक सभी बहनों के खाते में 3 – 3 हजार रुपए भेजे गए हैं।
लाडली बहना योजना में 3 हजार रुपए कब से मिलेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लाडली बहन योजना के माध्यम से अभी तक मिल रही धनराशि 1000 रुपए की किस्त को बड़ा कर 3000 रुपए तक किया जा सकता है। यह लाडली बहनों के लिए बड़ी ही खुशी की बात है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले ₹1000 की राशि को 1250 रुपए इसके बाद में इस राशि को 1500 रुपए और फिर बाद में 1750 रुपए और इसके बाद में 2000 रुपए फिर 2250 रुपए इसके बाद में 2500 रुपए और इसके बाद में 2750 और अंत में 3000 रुपए तक बढ़ाया जा सकता है। मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना की ₹1000 में बढ़ोतरी हर वर्ष 250 रुपए की बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
यदि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहन योजना की 1000 रुपए की किस्त को बढ़ाकर 3000 रुपए की किस्त कर दी जाएगी तो, सालाना 12000 रुपए के बदले 36000 रुपए हर वर्ष प्राप्त होंगे। जिससे महिलाएं अपने घर की जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति बड़ी ही आसानी से कर सकती है। और महिलाओं को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।