बिना ट्रैक्टर वाली सभी 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की महिलाएं नारी सम्मान योजना में आवेदन करें, और 2000 रुपए हर महीने पाए। जानिए पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के प्रथम और द्वितीय चरण में बहनों ने आवेदन नहीं किया उन महिलाओं का अपना-अपना एक व्यक्तिगत कारण था। हालांकि कुछ महिलाएं अपात्र होने की वजह से और कुछ उम्र सीमा की वजह से आवेदन नहीं कर सकी। लेकिन अब उन सभी बहनों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। क्योंकि अब 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की महिलाएं नारी सम्मान योजना में आवेदन कर सकती हैं।
और नारी सम्मान योजना में आवेदन करने वाली सभी महिलाएं लाभ के रूप में 2000 रुपए हर महीने प्राप्त कर सकती हैं। इस ब्लॉक पोस्ट को आप सभी बहने जरूर पढ़ें, क्योंकि इस पोस्ट में आज हम आपको लाडली बहन योजना और नारी सम्मान योजना के बारे में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक वर्णन करने वाले हैं। जिसकी सहायता से आप नारी सम्मान योजना में आवेदन कर 2000 रुपए हर महीने प्राप्त कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव और अनेक राजनीतिक पार्टियां चुनावी रियासत में लगी हुई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की बहनों के लिए नारी सम्मान योजना की शुरुआत की है। तो वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी बीजेपी सरकार का नेतृत्व करने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना की शुरुआत की है। और मध्य प्रदेश की बहनों को इस योजना का लाभ देना भी प्रारंभ कर दिया है। लेकिन दोनों की योजनाओं में कुछ ऐसी समानताएं हैं। इसके बारे में आज हम पूरी तरह से स्पष्ट करने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
प्रदेश की महिलाएं अब दोनों ही योजनाओं का ले सकती हैं लाभ।
मध्य प्रदेश की सभी पात्र महिलाएं लाडली बहन योजना और नारी सम्मान योजना दोनों का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। लेकिन आवेदन करने का तरीका दोनों ही योजनाओं में अलग-अलग है। नारी सम्मान योजना में आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जबकि दूसरी तरफ लाडली बहन योजना में आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं। परंतु लाडली बहन योजना में आवेदन समय-समय पर दिए जाते हैं। जैसे कि अभी तक लाडली बहन योजना में प्रथम और द्वितीय चरण के फॉर्म भरे गए हैं। लेकिन यदि कोई वंचित महिलाएं हैं, तो योजना के तीसरे चरण में आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए तीसरा चरण चालू होने का इंतजार करना होगा।
दोनों योजनाओं में मिलेगी आर्थिक मदद।
नारी सम्मान योजना और लाडली बहन योजना इन दोनों ही योजनाओं में मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने वाली है। लाडली बहन योजना में हर महीने 1000 रुपए दिए जाते हैं। जिसे अब बड़ा कर 1250 रुपए कर दिया गया है। और धीरे-धीरे यह पैसा 3000 रुपए तक कर दिया जाएगा। और नारी सम्मान योजना में 2000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। जिसमें 1500 रुपए डायरेक्ट महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे और 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।